Spread the love

हमीरपुर। हमीरपुर जिला में शुक्रवार को 97 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टैस्ट में 62 और आरटी-पीसीआर टैस्ट में 35 की पुष्टि हुई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि शुक्रवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 372 सैंपल लिए गए, जिनमें से 62 पॉजीटिव निकले। उन्होंने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट हेतु वीरवार को लिए गए सैंपलों की रिपोर्ट भी शुक्रवार को प्राप्त हुई। इनमें से 35 सैंपल पॉजीटिव पाए गए हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *