Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश के जिला किन्नौर में भी कोरोना ने दस्तक दे दी है। किन्नौर में कोरोना के दो मामले पॉजिटिव आए हैं। इन दोनों पॉजिटिव मामले की ट्रेवल हिस्ट्री दिल्ली की है और ये किन्नौर के सांगला के हैं। इनमें एक व्यक्ति की उम्र 45 वर्ष और महिला 40 वर्ष है। इन्हें किन्नौर के ऊरनी में इंस्टीच्यूटीनल क्वोरेन्टीन रखा गया था। इन्हें अब डेडिकेटिड कोविड केअर सेंटर रिकांगपिओ से जाया गया है। इसकी पुष्टि सीएमओ किन्नौर डॉ सोनम नेगी ने की है। उधर, शिमला जिले के रामपुर में भी एक मामला पाजिटिव आया है। वहां एक युवक पाजीटिव आया है और वह ज्यूरी में संस्थागत क्वारंटाइन था। उसे अब कोविड केयर सेंटर मशोबरा लाया जा रहा है। इस बीच, बिलासपुर जिला में भी एक मामला पाजीटिव आया है। यह व्यक्ति स्वारघाट  में क्वारंटाइन था।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *