Spread the love

शिमला। राजधानी शिमला में मूसलाधार बारिश हो रही है। भारी बारिश के कारण लोगों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बारिश से मौसम में एकदम ठंडक हो गई है। पश्चिम विक्षोभ की सक्रियता के कारण राज्य में मौसम खराब हो गया है।

जून माह में ऐसी बारिश के कारण तापमान गिरा है। तापमान में आई गिरावट से ठंड का प्रकोप बढ़ा है। ऊपरी शिमला में भी बारिश और ओलावृष्टि के कारण ठंड बढ़ी है। इससे सेब की फसल को भी नुकसान हुआ है। ओलावृष्टि कई स्थानों पर सेब को भारी नुकसान कर चुकी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *