Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस से 7 और मरीजों की मौत हुई है। पिछले 24 घंटों के दौरान सोलन जिले में चार मरीजों की मौत हुई है। वहीं, मंडी जिले में दो और हमीरपुर जिले में एक मरीज की कोरोना संक्रमण से जूझते हुए मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3951 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस के 1820 नए मामले पॉजिटिव आए हैं। इस दौरान कांगड़ा जिले में सर्वाधिक 336 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। मंडी जिले में 285, शिमला में 229, हमीरपुर में 198, सिरमौर में 191, सोलन में 145, ऊना में 128, बिलासपुर में 127, कुल्लू में 87, चंबा में 50, किन्नौर में 46 और लाहौल-स्पीति जिले में दो मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। 
प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 265734 मामले पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 251423 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वीरवार को 2618 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के 10336 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *