Spread the love

शिमला। शिमला ग्रामीण से विधायक विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विस्तृत योजना रिपोर्ट तैयार करने में देरी के कारण विधायक प्राथमिकता की कुछ सड़कें अभी भी लम्बित हैं। उन्होंने कहा कि शकरोड़ी, सुन्नी इत्यादि पंचायतों के तहत आने वाले क्षेत्रों में कोल बांध से पेयजल आपूर्ति की जानी चाहिए। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधायकों के साथ आयोजित बैठक में उन्होंने कहा कि शोघी में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन का निर्माण कार्य शीघ्र प्रारम्भ किया जाना चाहिए। विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनके विधानसभा क्षेत्र एक शूटिंग रेंज खोलने की योजना थी, जिसे उपयुक्त स्थान पर शीघ्र स्थापित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोगी कल्याण समितियों के तहत खण्ड विकास अधिकारियों को कुछ वित्तीय शक्तियां अवश्य प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि सुन्नी में एसडीएम कार्यालय, शोघी में एक दुग्ध एकत्रीकरण केन्द्र और बसन्तपुर में सब्जी मण्डी खोली जानी चाहिए।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *