शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की विधायकों के साथ आयोजित बैठक में कसुम्पटी के विधायक अनिरूद्ध सिंह ने कहा कि विधायक प्राथमिकता में शामिल मुख्य सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट को सर्वोच्च प्राथमिकता प्रदान की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यातायात संकुलता से निजात पाने के दृष्टिगत लक्कड़ बाजार स्थित बस अड्डे को ढली में स्थानांतरित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खेल योजना के अन्तर्गत जिम खोलने के लिए निधि का प्रावधान किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मल्याणा में छात्रा महाविद्यालय खोला जाना चाहिए।
