शिमला। भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला शिमला के जिला अध्यक्ष शांता कुमार नेगी ने प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जवाहर शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष शिमला रवि मेहता व भाजपा अनुसूचित जनजातीय मोर्चा जिला शिमला प्रभारी नेकराज ठाकुर से विस्तृत विचार विमर्श के उपरान्त जिला की कार्यकारिणी का विस्तार किया है। इसमें जिला पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई हैं। इसके तहत भूपेन्द्र सिंह को शिमला जिला उपाध्यक्ष, महेश कुमार को शिमला जिला सचिव, उमेश नेगी को शिमला जिला मीडिया प्रभारी और प्रदीप नेगी को शिमला जिला आईटी संयोजक नियुक्त किया गया है। जिला महामंत्री महेश नेगी ने कहा कि मंडलाध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इसके तहत रोहित मेहता को शिमला मंडल अध्यक्ष बनाया गया है। प्रियंका बिष्ट को शिमला ग्रामीण मंडल, बीना नेगी को कुसुम्पटी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। ये नियुक्तियां तुरंत प्रभाव से लागू होंगी।
