Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शनिवार को अपने निर्वाचन क्षेत्र सिराज भाजपा मंडल को शिमला से वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया। मंडल मिलन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार की नीतियों, कार्यक्रमों और उपलब्धियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए निर्वाचन क्षेत्र में प्रभावी जन सम्पर्क अभियान चलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं और अनुसूचित जाति समुदाय को पार्टी की गतिविधियों से जोड़ने के लिए कदम उठाए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि वह शीघ्र ही निर्वाचन क्षेत्र का दौरा करेंगे और पार्टी के विभिन्न अग्रणी संगठनों के साथ बैठक करेंगे।

जयराम ठाकुर ने कहा कि पार्टी पदाधिकारियों को विभिन्न कल्याणकारी और विकासात्मक योजनाओं के लाभार्थियों की पहचान भी करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ऐसा तंत्र विकसित किया गया है कि पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने छोटे कार्यों के लिए बार-बार शिमला नहीं आना पड़ेगा। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आरम्भ किए गए सूक्ष्म दान अभियान में भाग लेने का भी आग्रह किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में कोविड-19 मामलों में तेज वृद्धि को लेकर राज्य चिन्तित है, लेकिन सरकार किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है। उन्होंने लोगों से कोविड से सुरक्षा के लिए उचित व्यवहार की अनुपालना सुनिश्चित करने का आग्रह किया, ताकि इस वायरस के प्रसार को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य में 11,500 बिस्तर क्षमता उपलब्ध है, जिसे 17,000 तक बढ़ाया जा सकता हैं। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 2,374 ऑक्सीजन सुविधायुक्त बिस्तर, 8,765 कोविड समर्पित बिस्तर, 237 आईसीयू बिस्तर और 1014 वेंटिलेटर उपलब्ध हैं।
भाजपा मंडल सिराज के अध्यक्ष भागीरथ शर्मा ने मुख्यमंत्री और सिराज के अन्य नेताओं का स्वागत किया। उन्होंने सिराज में पार्टी को मजबूत करने के लिए मंडल द्वारा की जा रही विभिन्न गतिविधियों की जानकारी भी दी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा आरम्भ किए गए सूक्ष्म दान अभियान में भाग लेने का भी आग्रह किया। गुलजारी लाल, भीष्म ठाकुर, दिले राम, खीम दासी, लता ठाकुर और सिराज मंडल के अन्य पदाधिकारियों वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *