Spread the love

शिमला। ठियोग विधानसभा क्षेत्र के तहत पड़ने वाली देवरीघाट पंचायत के उप प्रधान रामप्रकाश खाची ने माकपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम लिया है। उन्होंने पार्टी कार्यालय में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर की उपस्थिति में कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की। राम प्रकाश खाची की गिनती राकेश सिंघा के नजदीकियों में की जाती है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में राकेश सिंघा की जीत ने में खाची ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की थी।

इससे पूर्व भी राकेश सिंघा के नजदीकी व कलींड पंचायत पंचायत के प्रधान सतीश वर्मा ने माकपा छोड़कर कांग्रेस आस्था जताई थी। वर्तमान में कांग्रेस के महत्वपूर्ण संगठन इंटक में पदाधिकारी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर को ठियोग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव में उतारने के लिए कार्यकर्ता दबाव बना रहे हैं। इस मुहिम के बाद काफी ज्यादा लोग कांग्रेस पार्टी का दामन थाम रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *