Spread the love

कोटखाई। शिमला जिले के जुब्बल-कोटखाई हलके के वरिष्ठ नेता चेतन बरागटा के समर्थकों ने आज कोटखाई जोन की कार्यकर्ता बैठक की। बैठक गोपाल जबैइक की अध्यक्षता में की गई। इसमें क्षेत्र के सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक में चेतन बरागटा ने चुनाव में समर्थन देने के लिए सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान आगामी रणनीति भी तैयार की गई। 

चेतन बरागटा ने कहा कि जुब्बल-नावर-कोटखाई में हजारों कार्यकर्ताओं व वरिष्ठ लोगों का परिवार उनके साथ है। उन्ही की सहमति से उपचुनाव लड़ा था। आगे भी उनकी की इच्छानुसार कार्य करते रहेंगे। उन्होंने कहा कि जो विश्वास लोगों ने उन पर जताया है, उस पर वह खरा उतरेंगे और हमेशा लोगों से जुड़ें रहेंगे। साथ ही जन समस्याओं को सरकार के समक्ष उठाते रहेंगे।

चेतन बरागटा ने कहा कि उनका निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ना जरूरी था। जुब्बल-नावर-कोटखाई में उनके पिता द्वारा कई सालों की मेहनत के बाद भाजपा का एक बड़ा कुनबा खड़ा किया था। उन्होंने कहा कि अगर वे चुनाव नहीं लड़ते तो सारा कुनबा उपचुनाव में ही बिखर जाता। आज सभी लोग एकजुटता के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव हारने का उन्हें मलाल तो है, लेकिन इस बात की खुशी है कि एक निर्दलीय प्रत्याशी को 42 प्रतिशत लोगों ने मत दिए हैं, जो अपनेआप में एक रिकार्ड है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *