शिमला। शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का एक प्रतिनिधिमंडल आज होलीलॉज में मंडी लोकसभा सीट से नवनिर्वाचित सांसद प्रतिभा सिंह और विधायक विक्रमादित्य सिंह से उनके निवास स्थान में मिला। प्रतिनिधिमंडल में प्रतिभा सिंह की जीत पर उन्हें बधाई दी।
प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक सोहन लाल, पूर्व जिला अध्यक्ष रामकृष्ण, जिला परिषद सदस्य प्रभा वर्मा, रीना कुमारी, चुन्नीलाल, संतोष शर्मा, लता वर्मा, शिमला ग्रामीण मंडल कांग्रेस के अध्यक्ष गोपाल शर्मा, पूर्व अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष प्रदीप वर्मा, राजेश शर्मा, देवेंद्र ठाकुर, जगदीप कंवर, मनोज कुमार, सभी पंचायतों के प्रधान व उपप्रधान, पंचायत समिति सदस्य, अन्य कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ शामिल थे।
