Spread the love

मंडी। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व मंडी संसदीय हलके से पार्टी प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने कहा है कि पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की सरकार ने ही मंडी को प्रदेश के केंद्रीय ज़ोन का दर्जा देकर इस क्षेत्र के विकास की नींव रखी थी। आज मडी में आईआईटी, मेडिकल कॉलेज के साथ-साथ प्रदेश सरकार के प्रमुख अतिरिक्त कार्यलय खोले गए हैं। आज प्रदेश का हर गांव सड़क सुविधा से जुड़ा है। दस जमा दो स्कूल, स्वास्थ्य संस्थान, हर घर में नल, हर घर में बिजली वीरभद्र सिंह और कांग्रेस की सोच से ही संभव हुआ है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि उन्होंने मंडी के विकास में क्या नया किया है। वे शनिवार को द्रंग विधानसभा क्षेत्र के कटौला, शिवाबदार, टकोली में अपनी चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। 

प्रतिभा सिंह ने कहा कि कांग्रेस काम के नाम पर वोट मांग रही है, जबकि भाजपा क्षेत्रवाद के नाम पर वोट मांग रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही कभी धर्म तो कभी क्षेत्रवाद की राजनीति कर समाज को बांटने का प्रयास किया। प्रतिभा सिंह ने क्षेत्र की जनता से कहा कि उन्हें भाजपा नेताओं से पूछना चाहिए कि वह किस आधार पर वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह भाजपा नेताओं से बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी पर भी सवाल करें। उन्होंने कहा कि भाजपा इन सवालों से बचती आ रही है और ज्वलंत मुद्दों से लोगों का ध्यान हटाकर उन्हें गुमराह करने का पूरा प्रयास कर रही है। कांग्रेस नेता ने कहा कि उनकी जीत प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के लिए उनकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी, क्योंकि अब वीरभद्र सिंह अब उनके बीच नहीं है, लेकिन उन्होंने उनके कार्यों को आगे बढ़ाते हुए उनके सपनों को पूरा करना है। प्रतिभा सिंह ने लोगों से लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़ कर भाग लेने व उन्हें भारी मतों से जिताने का आह्वान किया। 

उपुचनाव में मतदान बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ होगा जनादेश – कौल सिंह 
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर कौल सिंह ने कहा कि मतदान बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ जनादेश होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने आज इस देश प्रदेश को बर्बादी की राह पर लाकर खड़ा कर दिया है। द्रंग हलके में कांग्रेस उम्मीदवार प्रतिभा सिंह के साथ चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि भाजपा इस उपचुनाव को लेकर पूरी तरह बौखलाई हुई है। भाजपा मुद्दों पर नहीं क्षेत्रवाद की राजनीति कर लोगों को गुमराह करती है। उन्होंने कहा कि द्रंग आज विकास के मामले में वहीं खड़ा है, जहां वह इसे छोड़ कर गए थे।उन्होंने कहा कि आउटसोर्स की भर्ती में भी एक विशेष क्षेत्र के लोगों की भर्ती इस क्षेत्र में हो रही है जो यहां के युवाओं के साथ एक बड़ा अन्याय है। उन्होंने कहा कि आज सरकारी नौकरियों में भी प्रदेश के बाहरी लोगों की नियुक्तियां हो रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी का आंकड़ा दिनों दिन बढ़ता जा रहा है।कौल सिंह ने लोगों का आह्वान किया कि इस क्षेत्र के विकास में पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह का विशेष योगदान रहा। उन्होंने कहा कि वीरभद्र सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनका मार्गदर्शन आज प्रतिभा सिंह के रूप में उनके पास है, जो उनके विकास के पथ को आगे बढ़ाएगी। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सिंह को वोट वीरभद्र सिंह को उनकी एक श्रद्धांजलि होगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *