Spread the love

कुल्लू।मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ रही कांग्रेस प्रत्याशी प्रतिभा सिंह ने बुधवार को यहां कुल्लू दशहरा मैदान में भगवान रघुनाथ सहित इस उत्सव में आये सभी देवी देवताओं के दर्शन करते हुए उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय विधायक सुंदर ठाकुर सहित कई अन्य कांग्रेस नेता मौजूद थे।इस दौरान मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में प्रतिभा सिंह ने प्रदेश सरकार द्वारा देवी देवताओं को नजराना देने में आनाकानी करने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि देव भूमि हिमाचल देवी देवताओं की भूमि है। उन्होंने कहा कि मंदिरों के रखरखाव और पूजा सामग्री के लिए वीरभद्र सिंह सरकार ने नजराना शुरू किया था। उन्होंने कहा कि उनका परिवार हमेशा ही देवी देवताओं को मानने वाला रहा है ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *