शिमला। गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला संजौली की एनएसएस इकाई ने सफाई अभियान चलाया। इसमें एनएसएस स्वयंसेवकों ने विद्यालय परिसर की सफाई की तथा विद्यालय के साथ लगती कॉलोनी में लोगों को सफाई के महत्व पर जागरूक किया। साथ ही लोगों से निवेदन किया कि प्लास्टिक को एकत्र कर रखें, जिसे स्वयंसेवकों द्वारा एकत्र कर प्रशासन को सौंपा जाएगा।
NSS जिला समन्वयक व कार्यक्रम अधिकारी परम देव शर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वच्छ भारत कार्यक्रम (क्लीन इंडिया प्रोग्राम) के तहत अक्टूबर माह में चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संजौली विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम में प्रधानाचार्य मोनिका रानी, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी मीनल शर्मा, प्रवक्ता अजय ठाकुर, किशोरी लाल, चेतना कपूर, कनिका मल्होत्रा, रीना चौहान, किरण ठाकुर, मीना सोनी, हेमलता चौहान, गीता मेहता तथा वीरेंद्र श्याम एवं विद्यालय कर्मचारी फूलचंद ने स्वयंसेवकों के साथ कार्य कर उनका मनोबल बढ़ाया तथा सफाई अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।
