Spread the love


शिमला। 
भाजपा के संस्थापक पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में पुष्पांजलि के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, सचिव पायल वैद्य, कोषाध्यक्ष संजय सूद, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, पार्षद किरण बावा उपस्थित रहे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने अपना पूरा जीवन देश के नाम कर दिया और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। सशक्त एवं प्रगतिशील भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ‘एकात्म मानववाद व अंत्योदय’ के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें सभी कार्यकर्ताओं की ओर से शत् शत् नमन है।
सुरेश कश्यप ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय से प्रेरणा लेकर भाजपा का हर कार्यकर्ता राष्ट्रहित सर्वोपरि की भावना से निरंतर जनसेवा में लगा है। पं. दीनदयाल उपाध्याय का जन्म 25 सितंबर, 1916 को मथुरा के नगला चंद्रभान में हुआ था। वे हिंदी और अंग्रेजी के अच्छे जानकार और लेखक थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *