रिकांगपिओ। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में कोविड 19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3403 है। जिले में आज कोविड-19 के 91 सैंपल लिए गए, जिनमें से 15 सैंपल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। पाॅजिटिव आने वाले सभी निचार से संबधित हैं तथा इन सभी को होम-आईसोलेट कर दिया गया है।
डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 24 है। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कोविड 19 के कुल 75575 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 72110 सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा अब तक जिले में कुल 3465 मामले पॉजिटिव आये हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड 19 के कारण 38 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
