Spread the love

सोलन। भाजपा महिला मोर्चा जिला सोलन की अध्यक्ष शकुंतला शर्मा ने सलोगड़ा पंचायत से संबंधित सीमा कश्यप को जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष रशिमधर सूद, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, सोलन मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर के निर्देशानुसार की गई है।
सीमा कश्यप ने अपनी नियुक्ति के लिए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मि धर सूद, जिला अध्यक्ष शकुंतला शर्मा, जिला अध्यक्ष आशुतोष वैद्य, मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर और डॉ. राजेश कश्यप का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि मीडिया के माध्यम से केन्द्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक प्रयास किया जाएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *