Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 2 मरीजों की मौत हुई है। ये मौतें शिमला और मंडी जिले में हुई है। शिमला जिले में 70 वर्षीय बुजुर्ग और मंडी में 88 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल 3628 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 215 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान बिलासपुर में 42, हमीरपुर और मंडी जिले में 41-41, कांगड़ा में 35, शिमला में 32, ऊना में 12, चंबा में 8, लाहौल-स्पीति और सोलन जिले में 2-2 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 216303 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 211008 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और बुधवार को 95 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1650 एक्टिव केस रह गए हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *