Spread the love

कुल्लू। कुल्लू जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने आनी उपमंडल का दौरा कर वहां विभिन्न विभागों का दौरा किया। उन्होंने वहां अधिकारियों से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास पक चर्चा की। परमार ने आनी‌‌ अस्पताल का भी दौरा किया और मरीजों का हालचाल भी जाना। 

पंकज परमार ने आनी में लोक निर्माण विभाग, वन विभाग में सड़कों से संबंधित लटके कार्यों व अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अफसरों से लंबित‌ कार्यों में तेजी लाने को कहा। उधर, पंकज परमार ने सिविल अस्पताल आनी जाकर मरीज़ों का हालचाल जाना। साथ ही बीएमओ से स्वास्थ्य संबंधी तमाम व्यवस्थाओं पर चर्चा की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *