Spread the love

कांगड़ा। भाजपा प्रभारी अविनाश खन्ना के कांगड़ा ज़िला में पहुंचते ही राजनीतिक हल चल शुरू हो गई है। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने संगठनात्मक ज़िला देहरा के महामंत्री जगदीप डडवाल के घर पहुंच कर उनकी पत्नी स्व. उषा के निधन पर शोक व्यक्त किया।

वहीं, अविनाश राय खन्ना से हिमाचल प्रदेश कामगार कल्याण बोर्ड के चेयरमैन एवं किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा एवं अन्य पिछडा वर्ग आयोग हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष रामलोक धनोटिया ने धर्मशाला में शिष्टाचार भेंट की।भाजपा प्रभारी का यह कांगड़ा दौरा 2022 के चुनावों की दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अविनाश राय खन्ना कार्यकर्ताओं से निरन्त संपर्क और फीडबैक लेते हैं, जिससे संगठन हमेशा चुस्त दुरुस्त रहता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *