शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से दो मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश के शिमला जिले में दोनों मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल 3521 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 419 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान चंबा जिले में 109, मंडी व कांगड़ा जिलों में 70-70, शिमला में 55, हमीरपुर में 46, बिलासपुर में 24, कुल्लू में 18, लाहौल-स्पीति में 13, किन्नौर में 10, सिरमौर में 3 और सोलन जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 208616 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 202755 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और मंगलवार को 185 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 2318 एक्टिव केस हो गए हैं।
