Spread the love

शिमला। हिमाचल सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए कुछ बड़े निर्णय लिए हैं।

हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मंगलवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में ये निर्णय लिए। बैठक में कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए कई बड़े फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश में 11 से 22 अगस्त तक स्कूलों को विद्यार्थियों के बंद रखने का फैसला लिया है।
हालांकि शिक्षक नियमित रूप से स्कूल आएंगे। उधर, हिमाचल में अब बाहरी राज्यों से आने वाले हर व्यक्ति के लिए आरटीपीसीआर रिपोर्ट अनिवार्य कर दी गई है। रिपोर्ट न होने की स्थिति में कोविड वैक्सीन की दोनों डोज लगवा चुके लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। वहीं राज्य में अब 50 फीसदी सीटिंग क्षमता के साथ ही बसों को चलाने का फैसला लिया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *