Spread the love

शिमला। जाने माने अंक ज्योतिषाचार्च व वरिष्ठ ज्योतिष सदन के अध्यक्ष पं. शशिपाल डोगरा ने प्रदेश के मुख्य सचिव को बदलने को लेकर अपनी अंक गणना की है। अंक गणना के आधार पर उन्होंने कहा कि 9 अंक पर नया मुख्य सचिव का बैठना द्विजन्मा योग बना रहा है। जो किसी बड़े संकट का संकेत दे रहा है। 
पं. डोगरा के मुताबिक मुख्य सचिव को बदलना प्रदेश सरकार के लिए शुभ संकेत नहीं है। 5 अगस्त 2021 को नया मुख्य सचिव राम सुभाग सिंह को बनाया गया। 5+8=1+3=4 अंक 4 राहु का अंक है। राहु षड्यंत्र का कारक है। अनिल खाची जिन की जन्म तिथि 22 जून 1963 है। मूल अंक 4 राहु का अंक है। राहु राजयोग भंग करवाता है। उनके मुताबिक अनिल खाची को किसी षड्यंत्र का सामना करना पड़ा होगा। जिस कारण उन्हें अपने पद से हटना पड़ा। राम सुभाग सिंह की जन्म तिथि 31 जुलाई 1963 है। 3+1=4 अंक राहु का अंक है। राहु परेशानियों का कारक है। षड्यंत्र का कारक है। 

यह फैसला सरकार को डाल सकता है परेशानी में – पं. डोगरा

पं. डोगरा कहते हैं कि हिमाचल में भाजपा की सरकार है। भाजपा का 1 अंक सूर्य का अंक है। 1 अंक सूर्य पर 4 अंक राहु ग्रहण योग बना रहा है। सरकार पर ग्रहण लग सकता है। सरकार की छवि को ख़राब करेगा। उनके मुताबिक  5+8+2+0+2+1=18=1+8, यानी 1 सूर्य का अंक व 8 शनि का अंक के योग से बना 9 अंक। 1 अंक सरकार का, 8 अंक शनि का, दोनों आपस में शत्रु हैं। यह कहीं न कहीं सरकार को बड़ी परीशानी में डालेगा। 9 मंगल का अंक है। मंगल अग्नि तत्व ग्रह है। यह कहीं न कहीं परेशानी देगा और यह क्रोध का कारक है। ऐसे में क्रोध में गलत निर्णय लिए जाते हैं। हिमाचल प्रदेश का 9 अंक है। 9 अंक पर नया मुख्य सचिव का बैठना द्विजन्मा योग बना रहा है। जो किसी बड़े संकट का संकेत दे रहा है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *