शिमला। प्रदेश सरकार ने हमीरपुर जिले से ताल्लुक रखने वाले और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा (बबली) को हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस संबंध में सरकार ने आदेश जारी कर दिए हैं। यह नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की गई हैं।
