Spread the love

रिकांगपिओ। किन्नौर जिले में एसडीएम कल्पा स्वाति डोगरा की अध्यक्षता में आज रिकांगपिओ में आगामी सेब सीजन के दौरान सेब ढुलाई व माल भाड़े को लेकर एक बैठक हुई। बैठक में एसडीएम ने बताया कि इस वर्ष सेब ढुलाई में लगे विभिन्न वाहनों के माल भाड़े में 10 प्रतिशत की वृद्धि की गई है। यह निर्णय बैठक में सर्व सहमति से लिया गया।
बैठक में बागवानों को अपनी उपज को मंडी तक पहुंचाने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इस पर भी चर्चा की। बागवानों को भरोसा दिलाया गया कि सेब ढुलाई के लिए प्राप्त मात्रा में वाहन उपलब्ध होंगे। उन्होंने बागवानों से सेब सीजन के दौरान कोविड नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित बनाने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन सेब ढुलाई में लगे सभी वाहनों पर भी नजर रखेगा और यह सुनिश्चित बनाया जाएगा की कोई भी वाहन मालिक/आपरेटर जिला प्रशासन द्वारा निर्धारित ढुलाई दरों से अधिक माल भाड़ा न वसूल पाए।  
बैठक में विभन्न ग्राम पंचायातों के प्रधानों, अन्य पंचायती राज संस्थाओं के जन प्रतिनिधि, बागवान एवं किसान संघों के सदस्यों सहित पिक-अप आपरेटर्स के पदाधिकारी उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *