Spread the love

चंबा। चंबा के तलेरू जलाशय में राष्ट्रीय ड्रैगन वोटिंग प्रतियोगिता होने जा रही है। इसके लिए जिला प्रशासन को नेशनल एसोसिएशन की भी अनुमति मिल गई है। 9 से 12 अक्तूबर तक प्रशासन राष्ट्रीय स्तरीय ड्रैगन वोटिंग प्रतियोगिता होगी। जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन प्रयासरत है। अब जिला प्रशासन तलेरू जलाशय में राष्ट्रीय ड्रैगन बोटिंग प्रतियोगिता करवाने जा रहा है। इसमें देश के कोने-कोने से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। प्रशासन देशभर के खिलाड़ियों से संपर्क करने में जुट गया है। उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने बताया कि अक्तूबर माह में तलेरू जलाशय में राष्ट्र स्तरीय ड्रैगन बोटिंग प्रतियोगिता होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *