शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से एक मरीज मौत हुई है। यह मौत मंडी जिले में हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3498 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में 44 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान चंबा जिले में 13, मंडी में 8, शिमला में 7, कांगड़ा में 6, कुल्लू में 4, बिलासपुर व सोलन में 2-2, किन्नौर व ऊना जिले में एक-एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 205061 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 200704 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और रविवार को 133 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 841 एक्टिव केस रह गए हैं।
