Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं जुब्बल कोटखाई के चुनाव प्रभारी शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज रविवार को शिमला जिले के जुब्बल-नावर-कोटखाई मंडल की बैठक में पहुंचे। उनके साथ प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, ज़िला अध्यक्ष अजय श्याम, ज़िला सह प्रभारी कुसुम सदरेट, प्रदेश आईटी संयोजक चेतन बरागटा, अशुतोष वैद्या उपस्थित रहे।  मंडल की बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गोपाल जबैईक ने की। 
प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हमारी लड़ाई उस राजनीतिक दल से है जिसके पास कोई नेता नहीं है, नीति नहीं है और ना ही दिशा है। वहीं, भाजपा के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे सशक्त नेतृत्व है। उन्होंने भारत का नाम पूरे विश्व में चमकाया है और निरंतर देश की सेवा में लगे हैं। खन्ना ने कहा कि उन्हें दुर्गम क्षेत्र में काम करने का अनुभव है और ऐसे क्षेत्रों का दर्द समझते हैं।
खन्ना ने कहा कि उनकी सरकार ने प्रदेश और देश में इतने काम किए हैं कि हमारे कार्यकर्ता को सिर झुकाकर नहीं, बल्कि सिर उठाकर वोट मांगने जाना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की फितरत है कि काम वे करते हैं और उसका श्रेय कांग्रेस लेने का प्रयास करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने आज तक जनता को तकलीफ दूर करने की कोशिश नहीं की, न कभी विज़न की बात की, लेकिन केवल समाज में फूट डालने का काम किया।
अविनाश राय खन्ना ने कहा कि भाजपा ने सभी के दर्द और मुश्किलों को समझा है और उसको दूर करने का काम किया है। आज इस क्षेत्र को हमारी सरकार ने दो सब डिवीज़न, सब तहसील, ब्लॉक व फायर स्टेशन दिया है। उन्होंने कहा कि जनता स्व. नरेंद्र बरागटा द्वारा जुब्बल-कोटखाई-नावर के किए गए अनगिनत कामों को कभी नहीं भूलेगी।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वज ने कहा कि यह समय पीड़ा का है, हमने रोहड़ू के पूर्व विधायक एवं अर्की से विधायक पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह, फतेहपुर से सुजान सिंह पठानिया एवं जुब्बल-कोटखाई ने नरेंद्र बरागटा को खोया है। हमें चुनाव भारी मन से लड़ना पड़ेगा। भारद्वाज ने कहा कि उनका स्व. नरेंद्र बरागटा से सबसे पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र बरागटा का बागबानी क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण योगदान रहा है। यहां पराला मंडी एवं 99 करोड़ का सीए स्टोर नरेंद्र बरागटा की देन है। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा ने कई संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *