सोलन। सोलन जिले के वाकनाघाट स्थित बाहरा विश्वविद्यालय में विज्ञान तथा गणित के अध्यापकों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला संपन्न हुई। समापन समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के तौर पर डॉ. जगदीश नेगी उप निदेशक (उच्च शिक्षा) जिला सोलन रहे। इस अवसर पर डॉ. नेगी ने शिक्षकों को इस कार्यशाला के समापन पर बधाई दी। उन्होंने कहा शिक्षक वह बरगद का पेड़ है जिसकी छांव तले इस देश का भविष्य उज्जवल रहता है। उन्होंने अध्यापकों से कहा कि वर्तमान समय में अध्यापन की नई विधाएं विकसित हो रही हैं और इनकी जानकारी छात्रों को बेहतर सीख प्रदान करने में सहायक हो सकती है।
इस अवसर पर मौजूद बाहरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. नागेन्द्र पराशर ने कहा कि शिक्षा पद्धति प्राचीन को नवीन से जोड़ने में सहायक होनी चाहिए, ताकि युवा पीढ़ी विश्व के समानांतर अग्रणी बने। इस अवसर पर उपमंडल समन्वयक (बाल विज्ञान सम्मलेन उपमंडल कुमारसेन), पंकज शर्मा (जिला विज्ञानं पर्यवयाशक) जिला शिमला, अमरीश शर्मा (जिला विज्ञान पर्यवेक्षक) जिला सोलन, निदेशक अनुराग अवस्थी एडमिशन मार्केटिंग, गौरव बाली (जनसंपर्क अधिकारी) बहारा विश्वविद्यालय मौजूद रहे।
