शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 136 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान चंबा जिले में 34, मंडी में 31, शिमला में 19, कांगड़ा में 17, हमीरपुर में 10, ऊना में 7, बिलासपुर व कुल्लू जिले में 6-6, सोलन में 3, किन्नौर में 2 और लाहौल-स्पीति जिले में एक नया मामला कोरोना पाजिटिव आया है। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 204098 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 199444 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और वीरवार को 174 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1150 एक्टिव केस रह गए हैं।
