Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने केंद्रीय केबिनेट मंत्री बनने पर अनुराग सिंह ठाकुर को बधाई दी है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि केंद्रीय मंत्री के रूप में अनुराग सिंह ठाकुर का कार्यकाल उपलब्धियों भरा होगा। उनके केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने से विकास की दृष्टि से हिमाचल प्रदेश को भरपूर लाभ मिलेगा।
जयराम ठाकुर ने अनुराग ठाकुर को केंद्रीय केबिनेट मंत्री बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल प्रदेश का सौभाग्य है कि एक छोटा राज्य होने के बावजूद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी हिमाचल प्रदेश से हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *