Spread the love

शिमला। भाजपा के प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल ने कहा है कि युवा मोर्चा भाजपा का सबसे अग्रिम एवं ऊर्जावान मोर्चा है और यह संगठन भाजपा का भविष्य है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए प्रवास बहुत महत्वपूर्ण होता है, जितना संपर्क बढ़ता है उतना संगठन शक्तिशाली होता है। वे मंडी में भारतीय जनता युवा मोर्चा की बैठक में बोल रहे थे। इस दौरान उन्होंने युवा मोर्चा के सभी युवा नेताओं को लीडरशिप टिप्स दिए। 

त्रिलोक जम्वाल ने कहा कि समय-समय पर सभी को आत्मचिंतन करना चाहिए और अपने कार्यों की समीक्षा करनी चाहिए। इससे कार्यकर्ता सुदृढ़ होता है। उन्होंने कहा कि काम की दृष्टि से कुछ भी असंभव नहीं है, बस लगन उनके पास आए काम को करने की आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि आगामी तीन उप-चुनावों एवं 2022 के चुनावों में युवा मोर्चा की अहम भूमिका रहने वाली है, जिसके लिए युवा मोर्चा तैयार है।बैठक में भाजपा महामंत्री ज्योति कपूर ने बताया कि जल्द ही युवा मोर्चा की ई-विस्तारक योजना प्रारंभ होने जा रही है, जिसमें प्रत्येक कार्यकर्ता की डिजिटल माध्यम से सत्यापन होगा।

बैठक की अध्यक्षता युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमित ठाकुर ने की। बैठक में भाजपा के महामंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल, ओएसडी शिशु धर्मा एवं संसदीय क्षेत्र मंडी के पूर्णकालिक विस्तारक सुरेश शर्मा विशेष रूप में उपस्थित रहे। बैठक में सभी ज़िला अध्यक्षों ने अभी तक के कार्यों का वृत बैठक में रखा और प्रदेश नेतृत्व को अपने कार्यों से अवगत करवाया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed