धर्मशाला। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चौधरी ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं को खाना पकाने के चुल्हे के धुएं से छुटकारा दिलाने तथा पर्यावरण संरक्षण में हिमाचल गृहणी सुविधा योजना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस योजना के तहत लगभग 2.92 लाख हज़ार पात्र परिवारों को निःशुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध करवाए गए हैं। वह वीरवार को शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के घरोह तथा भतल्ला में मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 113 पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन वितरित करने के उपरांत बोल रहीं थीं।
चौधरी ने कहा कि आगामी वर्ष में नए पात्र परिवारों को गैस कनेक्शन प्रदान करने और मुफ्त रिफिल देने की व्यवस्था को यथावत रखने के लिए 20 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सामाजिक, आर्थिक उत्थान तथा उन्हें विकास के समान अवसर प्रदान करना सरकार की उच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं चलाई गई हैं। उन्होंने कहा कि ”स्वर्ण जयन्ती नारी सम्बल योजना” के तहत 65 से 69 वर्ष की वरिष्ठ महिलाओं को एक हज़ार रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए 55 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि गरीब बेटियों की शादी में अनुदान के लिए ”शगुन” नाम से नई योजना आरम्भ की गई है, जिसमें बेटी के विवाह के समय 31 हज़ार रुपए की सहायता उपलब्ध करवाने के लिए 50 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। सरवीन चौधरी ने कहा कि कि 25 लाख की लागत से बनने वाली चम्बी से धर्मशाला सड़क का कार्य पूर्ण हो चुका है। पीएमजीएसवाई के तहत दयाल से भतल्ला सड़क के लिए 2 करोड़ 7 लाख की लागत से 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका हैं। 70 लाख रुपए से निर्मित होने वाली नड्डी से गुणा माता सड़क का कार्य प्रगति पर है। इस दौरान सरवीन चौधरी ने अपनी ऐच्छिक निधि से 80 जरूरतमंद लोगों को छः लाख के चेक वितरित किए।
बस को दिखाई हरी झंडी
सरवीन ने सतोवरी से बरनेट के लिए बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को सुविधाजनक, आरामदायक एवं सुरक्षित यातायात सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस रूट पर बस चलाकर उन्होंने इस क्षेत्र के लोगों की मांग को पूरा किया है। उन्होंने शाहपुर, घरोह तथा भतल्ला में लोगों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही निपटारा कर दिया व शेष समस्याओं के समाधान के लिए सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर एसडीएम शाहपुर डॉ.मुरारी लाल, अधिशाषी अभियंता विद्युत विकास ठाकुर, अधिशाषी अभियंता लोक निर्माण विभाग सुशील डढवाल, आरएम पंकज चड्ढा, संदीप गुलेरिया, विवेक कालिया, जितेन्द्र प्रकाश, तहसीलदार अपूर्व शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी रणजीत सिंह, एडवोकेट दीपक अवस्थी, प्रधान घरोह तिलक राज शर्मा, प्रधान भतल्ला ओम प्रकाश, राजीव भटनागर, किशन चंद, रीतु सरोत्री, अच्छर सिंह, सन्नी शर्मा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा स्थानीय लोग मौजूद थे।
???????????????????????????????????? 