शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त तीन दिवसीय दौरे पर 2 अगस्त को शिमला आएंगे। इस दौरान वह प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग, सोशल मीडिया, अग्रणी संगठनों के प्रमुखों, सेवादल, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई व एससी विभाग की कोर कमेटी के साथ बैठकें करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस सचिव हरिकृष्ण हिमराल ने बताया कि संजय दत्त 2 अगस्त को शिमला पहुंचेंगे। 3 अगस्त को संजय दत्त सुबह 10.30 बजे मीडिया विभाग के प्रवक्ताओं व पेनेलिस्टों के साथ बैठक करेंगे। उसी दिन सायं 2 से 4 बजे तक वे सोशल मीडिया व अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ बैठक के बाद एससी विभाग की कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगे।
