Spread the love

शिमला। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में कैंसर से जूझ रही 16 वर्षीय किरण कुमारी के जीवन बचाने के लिए समाजसेवी रंजन चौहान ने रक्तदान किया। रंजन चौहान ने कोरोनाकाल में लगातार एक साल में तीन बार कैंसर से जुझ रहे पीड़ितों को रक्तदान किया है। 40 साल की उम्र में 27 बार रक्तदान करना अपने में बहुत बड़ी बात है। बता दें कि रंजन चौहान आईजीएमसी अस्पताल शिमला में कैंटीन चलाते हैं और शिमला जिला ही नहीं, प्रदेश भर से आए मरीजों व तीमारदारों की तन-मन-धन से सेवा करते हैं। उधर, रजन चौहान का कहना है कि जब तक जीवन रहेगा, वे जरूरतमन्द लोगो की सेवा करते रहेंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *