Spread the love

धर्मशाला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता, सांसद राहुल गांधी के जन्मदिन पर पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा के निर्देशानुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला ने दाड़ी स्थित कार्यालय में जरुरतमंदों को कोरोना केयर किट बांटी गई। सबसे पहले उपस्थित कार्यकर्ताओं को “शक्ति किट” दी गई। उसके उपरांत ज़ोनल अस्पताल धर्मशाला में मरीजों के लिए फलों की टोकरियां एवं कोरोना ड्यूटी में लगे सभी डॉक्टरों, नर्स सहित पैरामेडिकल स्टाफ के लिए “शक्ति कोविड केयर किट्स” चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजेश गुलेरी को सुपुर्द की गई। 

इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी धर्मशाला के अध्यक्ष विनीत धीमान ने बताया कि कांग्रेस नेता सुधीर शर्मा के निर्देशानुसार कोविड नियमों का पालन करते हुए पूर्ण सादगी के साथ कांग्रेस नेता राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया गया। इसके तहत सुबह ब्लॉक कांग्रेस के सदस्यों ने कुछ पंचायतों के ऐसे परिवार, जिनके पारिवारिक सदस्य कोरोना काल में उनसे बिछड़ गए, उनकी मदद की गई। ऐसे गरीब परिवार के बच्चों की स्कूली शिक्षा एवं उनको महीने के राशन की दिक्कत के लिए उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया। वहीं, धर्मशाला विधानसभा के तीन ऐसे परिवार, जिनके घर में कोई कमाने वाला नहीं है तथा बिना किसी सहारे के वह परिवार सहित कच्चे मकानों में रह रहे थे, उन्हें मकान बनाकर देने की पहल भी आज की गई। इसके उपरांत कोरोना योद्धाओं को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *