Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शरल म्यूजिक मुम्बई द्वारा निर्मित म्यूजिक एल्बम ‘मीठियां मीठियां गल्लां’ का पोस्टर जारी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कलाकार और गायक प्रिया शक्तावत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रयास राज्य की समृद्ध संस्कृति और परम्परा को देशभर में प्रोत्साहित करने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए भी संजोए रखने में महत्वपूर्ण साबित होते हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि इस एल्बम से लोगों का भरपूर मनोरंजन होगा।

प्रिया शक्तावत हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा से सम्बन्ध रखती हैं। देहरा के विधायक होशियार सिंह भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *