Spread the love

शिमला। हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 292 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 84, मंडी में 59, चंबा में 34, शिमला में 32, सिरमौर व सोलन जिलों में 16-16, हमीरपुर में 15, ऊना में 11, बिलासपुर में 7 और किन्नौर, कुल्लू व लाहौल-स्पीति जिलों में 6-6 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 199699 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 192841 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। वीरवार को 585 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 3430 एक्टिव केस हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *