Spread the love

शिमला। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने कांग्रेस जिला अध्यक्षों से अपने-अपने जिलों में पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और ब्लॉक कमेटियों के साथ पूरा तालमेल रखने पर और जोर देने को कहा है। उन्होंने कहा है कि पार्टी के साथ अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए। उनका कहना है कि इसे एक अभियान की तरह लिया जाना चाहिए और ब्लॉक स्तर तक पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने के पूरे प्रयास किए जाने चाहिए। वे शनिवार को यहां पार्टी मुख्यालय में पार्टी के जिलाध्यक्षों के साथ बैठक में बोल रहे थे। 

संजय दत्त ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कमेटियों का गठन जल्द कर लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी में युवाओं को जोड़ने के प्रयास और तेज किए जाने चाहिए। उनका कहना था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जो भी कार्यक्रम उन्हें दिए जाते हैं, उन्हें हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के कोरोना प्रभावित लोगों की मदद को जारी दिशानिर्देशों के अनुसार लोगों की मदद को आगे हर जरूरतमंद तक ले जाना है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा संचालित गांधी हेल्पलाइन के तहत कोरोना से प्रभावित सभी लोगों की पूरी मदद करनी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला प्रदेश में कोरोना राहत कार्यों पर अपनी पूरी नज़र रखे हुए हैं।

संजय दत्त ने इससे पूर्व, सेवादल व एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्षों से उनके संगठनों के कामकाज की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस में फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशनों की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। उन्होंने कहा कि उनके ऊपर संगठन को मजबूत करने की बढ़ी जिम्मेदारी है, जिसे उन्हें पूरा करना है।संजय दत्त ने दोपहरबाद ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों से भी वर्चुअल बैठक की। इस दौरान उन्हें अपने-अपने जिलाध्यक्षों के साथ पूरे तालमेल के साथ कार्य करने को कहा गया। उन्होंने कहा कि ब्लॉक अध्यक्षों को अपनी बूथ कमेटियों के साथ पार्टी के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को सुनिश्चित बनाना है, जिससे कांग्रेस पार्टी की नीतियां व कार्यक्रम घर-घर तक पहुंच पाए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *