Spread the love

शिमला। परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने परिवहन क्षेत्र को लगभग 40 करोड़ रुपए की राहत प्रदान की है। इस संबंध में शुक्रवार को हुई केबिनेट बैठक में अहम फैसला लिया गया। उन्होंने स्टेज कैरिज ऑपरेटरों के लिए कार्यशील पूंजी पर ब्याज उपदान योजना की स्वीकृति से बस ऑपरेटरों को प्रति बस दो लाख रुपए तथा अधिकतम 20 लाख रुपए तक की ऋण राशि कार्यशील पूंजी के लिए उपलब्ध करवाने के निर्णय का स्वागत किया है। 

बिक्रम सिंह ने कहा कि ऋण राशि पांच वर्ष की अवधि के लिए दी जाएगी, जिसमें मोरेटोरियम अवधि का एक वर्ष शामिल होगा। ब्याज पर 75 प्रतिशत उपदान दिया जाएगा, जिसका भुगतान राज्य सरकार द्वारा किया जाएगा। द्वितीय वर्ष में ब्याज पर 50 प्रतिशत उपदान भी राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। इस योजना पर सरकार द्वारा 11 करोड़ रुपए की राहत उपलब्ध करवाई गई है।

परिवहन मंत्री ने 1 अगस्त, 2020 से 31 मार्च, 2021 तक बकाया करों की देनदारी में स्टेज कैरिज, टैक्सी, मैक्सी, ऑटो रिक्शा व संस्थान की बसों को विशेष रोड़ टैक्स एवं टोकन टैक्स पर 50 प्रतिशत की राहत के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इस निर्णय से वाहन ऑपरेटर्ज को लगभग 20 करोड़ की राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि 1 अपै्रल, 2021 से 30 जून, 2021 की तीन माह की अवधि में विशेष रोड़ टैक्स एवं टोकन टैक्स पर प्रदान की गई 50 प्रतिशत की राहत सराहनीय निर्णय है। इससे विभिन्न वाहन ऑपरेटर्ज को 8 करोड़ रुपये की राहत मिलेगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *