हमीरपुर। हमीरपुर जिला में सोमवार को 35 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। इनमें से रैपिड एंटीजन टैस्ट में 33 लोगों और आरटी-पीसीआर टैस्ट में 2 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आरके अग्रिहोत्री ने बताया कि सोमवार को जिला में रैपिड एंटीजन टैस्ट के लिए कुल 1323 सैंपल लिए गए, जिनमें से 33 पॉजीटिव निकले। भोटा क्षेत्र के गांव चौहान और मनवीं में 3-3 लोग पॉजीटिव पाए गए हैं। सलौणी क्षेत्र के गांव कुढार, कुलहेड़ा, भीड़ा क्षेत्र के गांव डबसाई, बडैहर क्षेत्र के गांव कोटा और चंदरूही क्षेत्र के गांव कक्कड़ में 2-2 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर, कसवाड़ क्षेत्र के गांव लभान, चबूतरा क्षेत्र के गांव बडबदार, कांगड़ा जिले के गांव सिहोरबल्ला, चमियाणा क्षेत्र के गांव गडडी, करोट क्षेत्र के गांव सरगूं हीरा, गलोड़ क्षेत्र के गांव काही दी बहल, सलौणी क्षेत्र के गांव लोअर अवाह, बलोह, बैरी क्षेत्र के गांव काथला, जनैहन, चारियां दी धार, लदरौर क्षेत्र के गांव लठवान, दरकोटी, किटपल, रंगस और नादौन उपमंडल के फतेहपुर क्षेत्र के गांव त्रेटी में एक-एक पॉजीटिव मामला सामने आया है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि आरटी-पीसीआर टैस्ट में बधानी क्षेत्र के गांव बजडोह की एक महिला और मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया है।
