Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को बुधवार को यहां बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रलिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय खुराना ने एसोसिएशन की ओर से राज्य सरकार को कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड में 12.40 लाख रुपए का चैक भेंट किया।मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस तरह का सहयोग संकट के समय में जरूरतमंद लोगों की सहायता में सहायक सिद्ध होगा।
संजय खुराना ने कहा कि एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री कोविड-19 फंड के लिए 7 मई, 2021 को 31.47 लाख और 19 मई, 2021 को 50 लाख रुपए प्रदान किए थे। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन ने बद्दी में 200 बिस्तर क्षमता का आईसोलेशन सेंटर स्थापित किया है और बद्दी व नालागढ़ में कोविड देखभाल केंद्र के लिए 200 बिस्तर प्रदान किए हैं। उन्होंने कहा कि एसोसिएशन द्वारा 25 हजार मास्क, 50 पल्स ऑक्सीमीटर और 54 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर भी प्रदान किए गए हैं।
एसोसिएशन के महासचिव वाईएस गुलेरिया और हिमाचल दवा निर्माता संघ के सलाहकार सतीश सिंघल भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *