Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व कांग्रेस विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कोरोना के इस संकट काल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र से प्रदेश को खराब वेंटिलेटर भेजे गए। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की भारी कमी और पर्याप्त मात्रा में वेंटिलेटर न होना भी कोरोना से ग्रसित लोगों की मौत का कारण बना है।

सोमवार को यहां मीडिया से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि आज प्रदेश में बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी ने आम व गरीब लोगों की कमर तोड़ दी है और सरकार है कि शराब सस्ती करने की बात कह रही है। उन्होंने राशन डिपुओं में तेल व दालों के मूल्यों को बढ़ाने पर रोष व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार पूरी तरह संवेदनहीन हो चुकी है। उनका कहना था कि कोरोना के इस काल में सरकार ने किसी भी वर्ग को कोई राहत नहीं दी है। 

विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर लोगों की मदद कर रही है, जबकि भाजपा इस आपदा में अवसर तलाश रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बढ़ता कोरोना चिंता का विषय है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने कोरोना की टेस्टिंग कम कर दी है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में इस महामारी का बढ़ना ओर भी चिंता बढ़ा रहा है, क्योंकि यहां पहले ही स्वास्थ्य सेवाओं का टोटा पड़ा है। उन्होंने 18 साल से ऊपर के लोगों को वेक्सिनेशन के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार इस महामारी से निपटने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *