Spread the love

शिमला। उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी के आदेशों पर मंगलवार को जिला खाद्य नियंत्रक एवं आपूर्ति विभाग ने जिला के विभिन्न क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। जिला खाद्य नियंत्रक पूर्ण चंद ने बताया कि आज जिला के चौपाल, जुब्बल, ननखड़ी, रामपुर और शिमला के संजौली, समिट्री तथा अन्य क्षेत्रों में दुकानों का औचक निरीक्षण व जांच की गई। 
उन्होंने बताया कि निर्धारित मूल्य से अधिक लाभांश लेने और मूल्य सूची न प्रदर्शित करने वालों के प्रति कार्रवाई की गई। 3 विक्रेताओं के प्रति नियमों की अवहेलना के तहत कार्रवाई की गई। वहीं, औचक निरीक्षण के दौरान 70 किलो फल और सब्जी जब्त की गई। उन्होंने विक्रेताओं से तय मूल्य से अधिक दाम न वसूलने की अपील की। उन्होंने कहा कि इस सम्बद्ध में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि आगामी दिनों में औचक निरीक्षण व जांच का कार्य निरंतर जारी रहेगा।  

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *