Spread the love

शिमला।  इस वर्ष का पहला चंद्र ग्रहण 26 मई 2021 को यानी बुधवार को लग रहा है। कल ही वैशाख की पूर्णिमा तिथि भी पड़ रही है। लेकिन इस बार का चंद्र ग्रहण उपछाया चंद्र ग्रहण होगा। इसलिए इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। कल यानी बुधवार को यह दोपहर 2 बजकर 17 मिनट पर शुरू होगा और शाम 7 बजकर 19 मिनट पर खत्म होगा। 
ज्योतिष के अनुसार, व्यक्ति के जीवन में ग्रहों की चाल का बहुत महत्व होता है। जीवन में अच्छी या बुरी गतिविधियों को ग्रहों की चाल का प्रभाव झेलना पड़ता है। इसी प्रकार ग्रहण का सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है। 
वशिष्ठ ज्योतिष सदन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. शशि पाल डोगरा ने चंद्र ग्रहण को लेकर अहम जानकारी दी है। उनके मुताबिक इस चंद्र ग्रहण का प्रभाव केवल पूर्वी भारत में ही होगा। उत्तर भारत में उसका कोई असर नहीं रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना महामारी से बचाव के लिए वे यज्ञ करें तो इससे देश का भला होगा। 
पं. शशिपाल डोगरा ने इस चंद्र ग्रहण का अंक ज्योतिष के हिसाब से भी आकलन किया है। उनके मुताबिक 26 मई 2021 को खग्रास चंद्र ग्रहण लग रहा है। अंक ज्योतिष के हिसाब यह ग्रहण 2+6=8 अंक शनि के प्रभाव में रहेगा। शनि और चंद्र आपस में शत्रु हैं। इस कारण यह चंद्र ग्रहण मन को विचलित करेगा। वर्ष 2021 का अंक 2+0+2+1=5 बुद्ध का अंक बनता है। बुद्ध युवाओं का कारक है, जो युवाओं के लिए शुभ नहीं है। 8+5=13=1+3=4 अंक राहु का है। राहु षड्यंत्र का कारक है। ऐसे में यह कोई राजनीतिक षड्यंत्र करवाएगा। राहु शमशान का कारक है तो युवाओं के लिए शमशान योग बना रहा है। युवाओं की मृत्यु दर बढ़ा देगा। 
पं. डोगरा ने कहा कि 26 मई को लग रहे इस चंद्र ग्रहण से भारत वर्ष के किसी राष्ट्रीय नेता व बड़े नेता का शमशान योग बना रहा है। यानी किसी बड़े नेता को खोने का भय बना रहेगा। पूर्वी भारत जहां इस का असर ज्यादा है, वहां पर राजनीतिक उथल-पुथल करवा सकता है। वहीं, करोना संक्रमण अभी रुकने का नाम नहीं लेगा। उनके मुताबिक मई महीना, जिसका अंक भी 5 ही बनता है, वो ज्यादा ख़राब कर रहा है। 8+5=13=1+3=4 अंक राहु के अंक के कारण और ज्यादा ख़राब करेगा। लोगों के मन को भी विचलित करेगा और लोगो में भय देगा। यानी लोग डर-डर के रहेंगे। पं. डोगरा कहते हैं कि करोना वायरस अभी नवंबर माह तक परेशानी देगा। लोगों को खुद ही सचेत रहना पड़ेगा। वहीं, सरकार सोच-सोच कर निर्णय लेगी। इस कारण आम आदमी परेशान रहेगा। इन सब बातों से बचने के लिए सभी लोग अपने घरों में शिव शक्ति की पूजा करें, बाकि सर्वज्ञ तो ईश्वर है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *