Spread the love
शिमला। कोरोना वायरस के बीच अब हिमाचल में म्यूकर माइकोसिस यानी ब्लैक फंगस ने भी दस्तक दे दी है। ब्लैक फंगस के हिमाचल में दस्तक देने के बाद स्वास्थ्य विभाग की चुनौतियां और बढ़ गई हैं। ब्लैक फंगस की चपेट में आई महिला रोगी हमीरपुर जिले की हैं और वे कोरोना संक्रमण के इलाज के लिए नेरचौक मेडिकल कॉलेज में दाखिल थी। वहां पर ब्लैक फंगस के लक्षण सामने आने के बाद उन्हें इलाज के लिए प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी रेफर कर दिया गया।
ब्लैक फंगस से जूझ रही महिला रोगी उच्च रक्तचाप और मधुमेह से भी पीड़ित है। मिली जानकारी के मुताबिक वह 4 मई को कोरोना पॉजिटिव पाई गई थी। 8 मई को महिला को सांस लेने में दिक्कत हुई। इसे देखते हुए उसे हमीरपुर से नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। वहां पर इस महिला में ब्लैक फंगस के लक्षण दिखाई दिए। इस पर उसे आईजीएमसी अस्पताल शिमला रैफर किया गया। वहीं, आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जनक राज ने ब्लैक फंगस का केस आने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि महिला के नाक के पास ब्लैक फंगस है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *