Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में कोरोना कर्फ्यू आगे बढ़ सकता है। यानी 26 मई के बाद भी यह जारी रह सकता है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जब तक हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस को लेकर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती है, तब तक सख्ती रखनी होगी। वे वीरवार को यहां मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में बोल रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की मांग पर राज्य के ऑक्सीजन कोटे को 15 से बढ़ाकर 30 मीट्रिक टन किया गया है। अब प्रदेश सरकार ने इसे 40 मीट्रिक टन करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल से इसकी सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है। जयराम ठाकुर ने आईजीएमसी शिमला में ब्लैक फंगस का पहला मामला आने पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि सरकार हर स्थिति पर नजर रखे हुए है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *