शिमला। हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में वीरवार को भूकंप का हलका झटका आया। वीरवार को दोपहरबाद 3.05 बजे भूकंप का यह झटका आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.2 मापी गई है और यह जमीन से 10 किमी. नीचे था। मौसम विभाग के स्थानीय केंद्र निदेशक मनमोहन सिंह ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप का झटका आने के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। इस झटके से किसी प्रकार के जान व माल के नुकसान की सूचना नहीं है।
