Spread the love

काजा। लाहौल-स्पीति जिले के काजा उपमंडल में मंगलवार को 48 सैंपल लिए गए। इनमें कोरोना के आठ नए पाॅजिटिव मामले सामने आए हैं। कोविड टेस्टिंग सैंटर काजा में 24 सैंपल लिए गए, जिनमें से 2 पाॅजिटिव आए। वहीं, पीएचसी सगनम में 9 सैंपल लिए, जिनमें से एक पाॅजिटिव आया। इसके साथ ही पीएचसी ताबो में 8 सैंपल लिए गए है, जिनमें से 5 पाॅजिटिव आए हैं। संक्रमित मरीजों में 25 वर्षीय दो पुलिस कर्मी काजा, 27 वर्षीय मजदूर सगनम गांव, 45 वर्षीय व्यक्ति, तीन होटल कर्मी, एक छात्र ताबो गांव के रहने वाले हैं। सभी संक्रमित मरीजों को होम आईसोलेशन पर भेज दिया गया है। इसके साथ ही उपचार शुरू कर दिया गया है। बीएमओ काजा डा. तेंजिन नोरबू ने बताया कि बुधवार को आठ मामले सामने आए हैं। सभी संक्रमित मरीजों की काॅन्टेक्ट ट्रेसिंग का कार्य चला हुआ है।  काजा उपमंडल में एक्टिव केसों की संख्या 44 पहुंच गई है। काजा में अभी तक 666 कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 619 संक्रमित मरीज रिकवर हो चुके हैं, जबकि तीन मौत दर्ज हुई है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *