Spread the love

शिमला। कांग्रेस के अग्रणी संगठन NSUI की HPU इकाई ने आज शिमला जिला मुख्यालय में बस स्टैंड, सब्जी मंडी और DDU अस्पताल के आस-पास के क्षेत्र में sanitizer का छिड़काव किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने मास्क भी वितरित किए। इस मौके पर NSUI विश्वविद्यालय अध्यक्ष प्रवीण मिन्हास, उपाध्यक्ष रजत भारद्वाज, प्रदेश महासचिव यासीन भट्ट, ललित ठाकुर, संदीप चौहान, अंकुर ठाकुर आदि मौजूद रहे। बता दें कि NSUI ने पिछले एक साल से कोरोना में राशन वितरण हो, फ़ूड बैंक चलाना हो, मास्क वितरित करना हो, अनेक तरह के प्रोग्राम चलाए हैं और आज भी लोगों की सहायता के लिये खड़े हैं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *